{"_id":"6a5001d9ccb93540f3068f28","slug":"questions-raised-over-meeting-deputy-registrar-seeks-response-within-15-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-927182-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैठक पर सवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार ने 15 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैठक पर सवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार ने 15 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड सोसायटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन की 26 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में नियमों का पालन न करने पर पूर्व एओए सचिव पुनीत गोयल ने डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की है। इस पर उन्होंने एओए से 15 दिन में जवाब मांगा है।
पुनीत ने आरोप लगाया है कि बैठक के लिए कोरम पूरा नहीं किया गया। 48 घंटे से भी कम समय का नोटिस दिया है। वोट नहीं देने वाले सदस्य भी बुलाए गए। विशेष सामान्य सभा बुलाने के नियमों का पालन नहीं किया गया। बायलॉज के अनुसार वार्षिक या स्पेशल मीटिंग की सूचना प्रत्येक ऑनर्स को कम से कम 2 दिन पूर्व दी जानी आवश्यक है, जबकि उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार बैठक की सूचना 25 अप्रैल की रात 12:22 पर प्रसारित हुई और बैठक 26 अप्रैल सुबह 11 बजे रखी गई। इस प्रकार नोटिस पीरियड 48 घंटे से कम रहा। बैठक के लिए 30 प्रतिशत ऑनर्स की व्यक्तिगत उपस्थिति कोरम के लिए जरूरी है, यदि कोरम पूरा न हो तो बैठक को स्थगित किया जाना चाहिए। आरोप है कि कोरम पूरा न होने के बावजूद बैठक को स्थगित नहीं किया गया और कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। डिप्टी रजिस्ट्रार ने इस मामले में 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। इस संबंध में वर्तमान एओए सचिव अनुज राठी का कहना है कि हमने बैठक की सूचना पहले ही डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में दे दी थी। सारे नियमों का पालन हुआ है। हम 15 दिनों के अंदर सारे जवाब दे देंगे।