{"_id":"6b01f12079a537ad3006f534","slug":"pulse-polio-campaign-in-the-district-from-today-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1026822-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज से जिले में पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज से जिले में पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन
गाजियाबाद। नौनिहालों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग रविवार से जिलेभर में विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक की आयु के सात लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ढाई हजार टीमें गठित की हैं। पहले दिन निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि पोलियो गंभीर बीमारी है लेकिन समय पर इसकी खुराक पिलाकर बच्चों को इससे सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से रविवार को बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाने की अपील की।
जागरूकता रैली निकालकर दिया संदेश
अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली निकाली गई थी। इसमें 47वीं बटालियन पीएसी, सिविल डिफेंस, विश्व स्वास्थ्य संगठन, राष्ट्रीय पोलियो निगरानी परियोजना, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, जीरो डोज गावी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शंभू दयाल इंटर कॉलेज और गुरु नानक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित करीब 450 से 500 लोगों ने रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
29 नवंबर तक घर-घर पहुंचेगी टीम
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके बाद 29 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी।
पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।