फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   public will decide What area Smart

शहरवासी तय करेंगे कौन सा एरिया बनेगा स्मार्ट

Wed, 18 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
public will decide What area Smart
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

शहरवासी तय करेंगे कि शहर का कौन सा एरिया स्मार्ट बनाए जाए। नगर निगम ने गाजियाबाद के तीन एरिया को स्मार्ट सिटी के लिए चिह्नित किया है। तीन विकल्प के तौर पर चुने गए क्षेत्रों में से एक को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


यह एक क्षेत्र कौन सा होगा शहर की जनता ऑनलाइन वोटिंग कर निगम अधिकारियों को बताएगी। ऑनलाइन वोटिंग 25 मई तक चलेगी। इन तीन क्षेत्रों में नगर निगम ने पूर्व में स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए क्षेत्र आंशिक नंदग्राम, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र, पटेल नगर और आंशिक लोहिया नगर को लिया है।
विज्ञापन


दूसरे विकल्प में राजनगर रेलवे लाइन और एएलटी रोड के बीच राजनगर और कविनगर का एरिया चुना गया है। तीसरे विकल्प के रूप में वसुंधरा रेड लाइट से यूपी गेट तक साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र की ओर का एरिया, कौशांबी, महाराजपुर, झंडापुर, सूर्य नगर, ब्रिज विहार, चंद्रनगर, रामप्रस्थ, रामपुरी का एरिया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों विकल्पों को वोटिंग के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर अपलोड कर दिया गया है। 25 मई तक चलने वाली वोटिंग में जिस विकल्प को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वही एरिया स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।

ऐसा होगा स्मार्ट सिटी
स्मार्ट सिटी के लिए चुने जाने वाले एरिया में 24 घंटे पानी, बिजली की सप्लाई मिलेगी। 100 फीसदी घरों में सीवर के कनेक्शन होंगे। चौड़ी सड़कें होंगी। गलियां दुरुस्त होंगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, मानकों के मुताबिक स्कूल आदि की व्यवस्था होगी।

इसके अलावा इन कालोनियों के पास ही लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाने की योजना है। ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिलकर एक हजार करोड़ का फंड देगी। नगर निगम और अन्य सरकारी विभाग भी तालमेल बनाकर अपने स्तर पर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराएंगे।


अधिकारी बोले
एक ही एरिया में रेट्रोफिटिंग, री-डेवलपमेंट और ग्रीन फील्ड को शामिल किया गया है। वोटिंग में जो एरिया सबसे आगे रहेगा, उसी को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। जनता इसमें अपनी राय देकर शहर को स्मार्ट बनाने में सहयोग जरूर करे। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed