फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Public school children are drinking contaminated water

दूूषित पानी पी रहे हैं सरकारी स्कूलों के बच्चे

Thu, 05 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Public school children are drinking contaminated water
पानी - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों के बच्चे दूषित पानी पीने के मजबूर हैं। इस मामले में न तो नगर-निगम और न ही शिक्षा विभाग ध्यान दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में पिछले दिनों सरकारी स्कूलों के हैंडपंप के पानी के सैंपल लिए गए थे।

विज्ञापन


इनमें से आठ स्कूलों के पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। इन स्कूलों के पानी में टीडीएस की मात्रा मानकों से अधिक पाई गई है। सरकारी स्कूलों में पीने के पानी के लिए हैंडपंप के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इनकी रिपोर्ट नगर-निगम के साथ प्रशासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि  शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर बताया गया है कि इन हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं है और इन्हें तत्काल बंद कराया जाए। इन आठ स्कूलों के अलावा डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क नवयुग मार्केट के हैंडपंप के पानी में भी टीडीएस की मात्रा 670 पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मुरादनगर के चार स्कूलों के हैंडपंप का पानी केमिकल युक्त मिला था। सेंट्रल लैब की जांच में उनके पानी में जहरीले तत्व पाए गए थे।

इन स्कूलों में पानी सैंपल मिले फेल

प्राथमिक विद्यालय लट्ठमार कॉलोनी    712
जूनियर हाईस्कूल डूंडाहेड़ा    691
प्राथमिक विद्यालय डूंडाहेड़ा    644
डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल    765
जूनियर हाईस्कूल कृष्णानगर    727
प्राथमिक विद्यालय कृष्णानगर    631
जूूनियर हाईस्कूल सुदामापुरी    613
प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुरा    615

बयान---सभी विद्यालयों के हैंडपंप की रिबोरिंग का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बजट आने के बाद इन हैंडपंपों की रिबोरिंग कराई जाएगी। - डॉ. प्रवेश यादव, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed