फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Public anger erupts against the energy corporation; office besieged

Ghaziabad News: ऊर्जा निगम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, घेरा कार्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Public anger erupts against the energy corporation; office besieged
मोदीनगर। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना देते लोग। संवाद
मोदीनगर। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत आपूर्ति समेत कई समस्याओं को लेकर मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने लगभग दो घंटे तक ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र कुमार और उपमंडलीय अधिकारी को डेढ़ घंटे तक अपने साथ धरने पर बैठाए रखा। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। आंदोलनकारियों ने चेताया कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अधिशासी अभियंता कार्यालय की विद्युत आपूर्ति ठप कर देंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष बबली गुर्जर और युवा नेता राहुल गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में लोग मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे।
बबली गुर्जर ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द, भूपेन्द्रपुरी, नंदनगरी, चूनाभट्टी, तिबडा रोड, विश्वकर्मा सहित कई अन्य कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति पहले मोदी स्टील बिजलीघर से होती थी, लेकिन ऊर्जा निगम ने आपूर्ति गदाना बिजलीघर से कर दी है। इससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होने लगी और कम वोल्टेज की समस्या भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता पर तानाशाही का आरोप लगाया। यह भी कहा कि ईएक्सन कॉल रिसीव नहीं करते और घंटों तक प्रतीक्षा कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed