फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protesting against indecency proved costly, mother and daughter beaten up, three booked

Ghaziabad News: अभद्रता का विरोध करना पड़ा भारी, मां-बेटी से मारपीट, तीन पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Protesting against indecency proved costly, mother and daughter beaten up, three booked
मुरादनगर। डागर विहार कॉलोनी में अभद्र टिप्पणी का विरोध करना मां-बेटी को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डागर विहार कॉलोनी फेज-1 निवासी रचना शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी पुत्री तान्या शर्मा घर के सामने स्थित मकान में किसी काम से गई थी। आरोप है कि पहले से रंजिश रखने वाले पड़ोसी मुकेश शर्मा, उनकी पत्नी अर्चना शर्मा और निशि शर्मा ने तान्या की ओर इशारा करते हुए रचना शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहने शुरू कर दिए। जब तान्या और उसकी मां रचना शर्मा ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर आ गए और मां-बेटी व परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मुकेश शर्मा, अर्चना शर्मा और निशि शर्मा निवासी डागर विहार कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed