फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protesters staging an indefinite sit-in demonstrated while stripped to the waist.

Ghaziabad News: अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Protesters staging an indefinite sit-in demonstrated while stripped to the waist.
मोदीनगर। भारतीय किसान-मजदूर मोर्चा के बैनर तले दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बुधवार को धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह आंदोलन को ओर तेज करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान-मजदूर मोर्चा की ओर से छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. आंबेडकर स्मारक स्थल पर बीते सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर ने बताया कि आंदोलन को सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों का भारी समर्थन मिल रहा है। बुधवार को भी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, समाजवादी पार्टी, प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति और सेवा संघ समिति समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन पत्र दिया। बबली गुर्जर ने बताया कि बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। बुधवार को धरने की अध्यक्षता वीर सिंह और संचालन निर्दोष खटाना व तिलकराज अधाना ने संयुक्त रूप से किया। धरने को सतेंद्र शर्मा, नीरज प्रजापति, राम किशन शर्मा, महावीर भड़ाना, विकल, राकेश, एसके शर्मा, उत्तम त्यागी, आदेश कुमार व अनुज आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed