{"_id":"679fc3ee3e1ac8ff5708fc98","slug":"protest-at-police-station-demanding-recovery-of-missing-woman-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105110-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लापता महिला की बरामदगी की मांग के लिए थाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लापता महिला की बरामदगी की मांग के लिए थाने पर दिया धरना
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की बृह्मपुरी कॉलोनी निवासी लापता महिला मधु शर्मा की बरामदगी के लिए परिजनों ने रविवार को थाने पर धरना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी पति से साठगांठ के कारण कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएचओ ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
मधु शर्मा की बहन मंजू शर्मा ने बताया कि उनकी बहन का पति सोनू शर्मा के साथ विवाद चल रहा है। मधु बीती 21 जनवरी को काम पर गई थी,मगर लौटी नहीं। आरोप लगाया कि पति सोनू शर्मा ने मधु को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। मगर मोदीनगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोदीनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दस दिन तक चक्कर कटवाती रही। परिजन का आरोप है कि पुलिस साठगांठ के कारण आरोपी सोनू को बचा रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मधु शर्मा की बरामदगी के लिए टीमें लगी हुई हैं।