फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   protest against ugc act

Ghaziabad News: यूजीसी के विरोध में करणी सेना ने भाजपा कार्यालय में किया हंगामा

Thu, 29 Jan 2026 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
protest against ugc act
हापुड़। यूजीसी कानून के विरोध में राजपूत करणी सेना के आह्वान पर सवर्ण समाज के लोगों ने प्रीत विहार स्थित भाजपा कार्यालय में घुसकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने सवर्ण समाज के जनप्रतिनिधियों के प्रति खास नाराजगी जताई, इनका गांवों में प्रवेश वर्जित करने तक की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शासन तक मांग पहुंचाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

करणी सेना के युवा अध्यक्ष युद्धि राणा ने कहा कि यूजीसी कानून समाज को तोड़ने का कार्य कर रहा है। एससी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के बीच बड़ी खाई बना रहा है। ऐसे कानून को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वर्ण समाज के जो नेता भाजपा से जुड़े हैं, वह स्वर्ण समाज की आवाज तक नहीं उठा पा रहे हैं। आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र का जो भी स्वर्ण नेता हमारे बीच आएगा, उनका स्वागत चप्पलों की माला से होगा। यदि इस मसौदे को समाप्त नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में संसद भवन का घेराव करेंगे। समाज के हित में हर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भूपेंद्र तोमर ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में थोड़ी ही नाराजगी थी, ऐसे में भाजपा को उत्तर प्रदेश में बहुत सी लोकसभा सीटों से हाथ धोना पड़ा था। इस बार स्वर्ण समाज के लिए यूजीसी जैसा काला कानून लाकर, हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है।
2029 के चुनाव में सरकार को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा के एक स्थानीय विधायक पर भी टिप्पणी की। वहीं, आंदोलन के दौरान स्वर्ण समाज की ओर से लगाए बैनर पर योगी तुझसे बैर नहीं, मोदी शाह की खैर नहीं का स्लोगन चर्चा का विषय रहा।

बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोगों ने भाजपा कार्यालय पर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी भी प्रदर्शनकारी लोगों के बीच पहुंचने से हिचकते नजर आए। हालांकि बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आशुतोष तोमर, नीरज, सुनील, राहुल, कपिल, संजय, अजय, अंकुर, पंकज, सतीश मौजूद रहे।

----

-यूजीसी कानून का विरोध करने जा रहे जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद-

शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद महाराज के आह्वान पर यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए डासना देवी मंदिर जाते समय राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन चाहे कितनी ही बार उन्हें नजरबंद कर ले लेकिन जब तक कानून का मसौदा खत्म नहीं होगा इसका पूरजोर विरोध किया जाता रहेगा।


-----

-अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन-

यूजीसी के विरोध में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष पंडित ज्ञानचंद शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, पंडित आशुतोष आजाद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस कानून को स्वर्ण समाज के युवाओं के लिए काला कानून बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed