फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest against murder of Gogamedi, clash with police

Ghaziabad News: गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरना, पुलिस से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Protest against murder of Gogamedi, clash with police
साहिबाबाद। राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को करहेड़ा के पृथ्वीराज चौहान गेट पर संगठन और समाज के लोगों ने धरना दिया। धरने के लिए टेंट लगाने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बिना अनुमति टेंट नहीं लगने दिया। हंगामे के कारण हिंडन एयरपोर्ट रोड पर जाम जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन

करहेड़ा के मुख्य द्वार के पास समाज के लोगों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बैनर लगा दिए थे। टेंट लगाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति टेंट लगाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर संगठन और समाज के लोगों से पुलिस की कहासुनी हो गई। हंगामे के बीच पुलिस ने टेंट नहीं लगने दिया। पुलिस के लौटने पर प्रदर्शनकारी सड़क किनारे धरना देकर बैठ गए। समाजसेवी चिराग चौहान ने आरोप लगाया कि हिंडन एयरफोर्स चौकी प्रभारी ने समाज के लोगों से अभद्रता की, जबकि लोग शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने आए थे। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने को लेकर मंथन किया गया। संगठन और समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान नुदल सिंह, नरेंद्र, सत्येंद्र, महेंद्र चौहान, कृष्ण, अंकित, मोनू, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed