फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest against increasing atrocities on women

Ghaziabad News: महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Protest against increasing atrocities on women
मोदीनगर। प्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त किए जाने की घटनाओं और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रदेश में लगातार आंबेडकर प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में राधा शर्मा, सम्राट, कपिल, विकास, ओमप्रकाश और अजय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed