फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Proposal regarding land use change for Harnandipuram will be placed before the board meeting

Harnandipuram Scheme: बोर्ड बैठक में जाएगा हरनंदीपुरम के भू-उपयोग परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव, हुई समीक्षा

Tue, 04 Aug 2026 10:59 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 04 Aug 2026 10:59 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने मंगलवार को हरनंदीपुरम योजना के भू-उपयोग परिवर्तन व विन्यास की समीक्षा की। समिति को अगस्त की बोर्ड बैठक के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Proposal regarding land use change for Harnandipuram will be placed before the board meeting
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरनंदीपुरम योजना के भू-उपयोग परिवर्तन से संबधित मामलों की मंगलवार के जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने समीक्षा की। बैठक में योजना के प्रथम चरण के भू-उपयोग परिवर्तन एवं लेआउट अनुमोदन से संबंधित प्रकरण पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रस्ताव तैयार करने के लिए गठित समिति को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगस्त में होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


वीसी ने कहा कि प्रथम चरण के लेआउट से संबंधित समस्त परीक्षण, अभिलेखों का परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण की जाए। समिति की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत उक्त भू-उपयोग परिवर्तन एवं प्रथम चरण के लेआउट अनुमोदन का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा तथा बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त कर योजना के विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में समिति के अध्यक्ष सचिव, अपर सचिव, विशेष कार्याधिकारी (प्रथम), प्रभारी मुख्य अभियंता, प्रभारी मुख्य नगर नियोजक, नगर नियोजक, सहायक अभियंता (मास्टर प्लान जोन-1), तहसीलदार (जीडीए) और सहायक नगर नियोजक सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed