{"_id":"646e643283d73459b103d938","slug":"property-worth-936-crores-of-gangster-rakesh-sharma-and-his-associates-will-be-attached-shahibabad-news-c-30-1-115198-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैंगस्टर राकेश शर्मा व उसके साथियों की 9.36 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैंगस्टर राकेश शर्मा व उसके साथियों की 9.36 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्राॅनिका सिटी थाना क्षेत्र से गैंगस्टर राकेश शर्मा व उसकी पत्नी नाम की 9.36 करोड़ की संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी। पुलिस ने नोएडा और अमरोहा में संपत्ति को चिन्हित कर लिया है। जिनमें दो मकान और दो कार शामिल हैं। इससे पूर्व पुलिस आयुक्त चार मई को राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश कर चुके हैं।
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाने में बुलंदशहर शिकारपुर के हलपुरा निवासी राकेश शर्मा व इसके साथी मुमताज भुट्टो, मनोज कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, ब्रजनन्दन शर्मा, मोहम्मद अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज है। राकेश के खिलाफ दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद में धोखाधड़ी, हत्या, धमकी देने, बलवा, रंगदारी मांगने, जालसाजी समेत गैंगस्टर एक्ट की धारा में 12 मुकदमे दर्ज हैं।