फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   problems to coolar industry

बाजारों के खुलने से मिलेगी कूलर इंडस्ट्री को ताजगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
problems to coolar industry
बाजार से मिलेगी कूलर इंडस्ट्री को ताजगी - डिमांड न होने से सुस्त पड़ी है इंडस्ट्री की रफ्तार - रॉ मेटेरियल भी नहीं मिल रहा, अब दुश्वारियां बढ़ीं माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। भीषण गर्मी में कूलर की ठंडी हवा खाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। लॉकडाउन-3 में जिले की कूलर इंडस्ट्रीज तो शुरू हो गईं हैं लेकिन बाजार न खुलने की वजह से 4000 करोड़ से अधिक की इंडस्ट्री को ताजगी नहीं मिल पा रही है। सीजन के बावजूद डिमांड 80 प्रतिशत तक कम हुई है। इसके अलावा और भी कई दुश्वारियां कूलर इंडस्ट्रीज से जुड़े उत्पादक और विक्रेता झेल रहे हैं। जिला गाजियाबाद पूरे देश में कूलर उत्पादन में अग्रणी हैं। गाजियाबाद में करीब 100 इंडस्ट्री कूलर उत्पादन का काम कर रही हैं। इससे एक लाख से अधिक लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। जिले से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूरा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, सहित अन्य राज्यों में कूलर जाता है। ऐसे में कूलर निर्माता कंपनियों को बाजार न खुलने की वजह से डिमांड नहीं मिल पा रही है। --- फरवरी-मार्च में किया स्टॉक: कूलर निर्माता इकाइयों की मानें तो बिक्री के लिए डीलर्स और अन्य विक्रेताओं ने स्टॉक किया हुआ है। अब जैसे जैसे सीजन आगे बढ़ता है, डिमांड आनी शुरू होती है। बाजार से चलने वाले कूलर उद्योग आगे भी नहीं बढ़ पा रहा है। --- ये भी हैं दुश्वारियां: अधिकांश फैक्टरियों में रॉ मैटेरियल नहीं है। इसमें कूलर बनाने के लिए लोहे या स्टील की चादर, मोटर्स, पाइप न होने से उत्पादन आगे नहीं बढ़ पर रह है।श्रमिकों की समस्या भी कूलर इंडस्ट्री में है। माल के आवागमन न होने से उद्यमी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। --- क्या कहते हैं उद्यमी, व्यापारी: कूलर इंडस्ट्रीज पूरी तरह से बाजार पर निर्भर है। बाजारों को सशर्त थोड़ी छूट दी जानी चाहिए। राजीव गुप्ता, उद्यमी --- गर्मी का सीजन शुरू हो गया है लेकिन इसका लाभ कूलर इंडस्ट्री को नहीं मिल रहा है। व्यापारी सभी सुरक्षा उपायों के साथ काम कर सकते हैं। गोपीचंद अग्रवाल, अध्यक्ष गाजियाबाद कूलर ट्रेड एसोसिएशन --- गाजियाबाद में कूलर का बड़ा कारोबार है। इंडस्ट्री को भी बाजार खुलने पर ही लाभ मिलेगा। पंकज गुप्ता, कूलर व्यापारी --- बाजार को योजनाबद्ध तरीके से शुरू कराया जाए, चाहे 3 या 4 घंटे कार्य करने की अनुमति दी जाए। अशोक कुमार, उद्यमी ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed