फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Private Hospital Accused of Negligence During Surgery; Investigation Launched

Ghaziabad News: निजी अस्पताल पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Private Hospital Accused of Negligence During Surgery; Investigation Launched
गाजियाबाद। लाजपतनगर स्थित एक निजी अस्पताल पर पथरी के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य राज्य मंत्री को शिकायत भेजकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्याम पार्क निवासी चंचल चौहान ने बताया कि उन्होंने बीती 19 मई को अपने बेटे विकास को पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद विकास को आईसीयू में रखा गया, लेकिन परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया। उनका कहना है कि मरीज पूरी रात दर्द से परेशान रहा।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अगले दिन डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि विकास को हृदय संबंधी समस्या है और फेफड़ों में पानी भर गया है। इसके बाद उसे तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन विकास को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां जांच में हृदय रोग की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंचल का आरोप है कि बाद में जानकारी मिली कि ऑपरेशन के दौरान फेफड़े में छेद हो गया था। इससे मरीज की हालत गंभीर हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना का कार्ड होने के बावजूद दवाइयां बाहर से खरीदने के लिए कहा गया। साथ ही आईसीयू की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

परिजनों ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दूसरे अस्पताल में उपचार के बाद विकास चौहान घर लौट आया है।


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए समिति गठित की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed