फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prime Minister's brother underwent dialysis at United District Hospital

Ghaziabad News: प्रधानमंत्री के भाई का संयुक्त जिला अस्पताल में हुआ डायलिसिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's brother underwent dialysis at United District Hospital
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी (71) ने संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में डायलिसिस कराई। प्रह्लाद मोदी बुधवार को प्रताप विहार में अपने एक मित्र के घर आए थे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से उन्हें सप्ताह में दो बार (सोमवार और बृहस्पतिवार को) डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। उनकी प्राथमिकता रहती है कि डायलिसिस सरकारी चिकित्सालय में कराई जाए। उन्होंने बताया कि गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में सरकारी चिकित्सालय में यह सुविधा मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 बजे प्रह्लाद मोदी बिना डायलिसिस के लिए प्रताप विहार से संजय नगर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। सादगी के साथ रहने वाले प्रह्लाद मोदी के साथ न तो कोई लाव लश्कर था और न ही कोई विशेष व्यवस्था, इसलिए किसी को कानों कान भी यह खबर नहीं हो पाई कि प्रधानमंत्री के भाई संयुक्त जिला चिकित्सालय में आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त अस्पताल में सेलेक्ट्रा मशीन खराब होने से प्रधानमंत्री के भाई की भी खून की जरूरी जांच नहीं हो पाई। सीएमओ डाॅ. भवतोष शंखधार ने बताया कि उन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) है, इसलिए सप्ताह में दो बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। इस दौरान शहर विधायक अतुल गर्ग, सीएमस डाॅ. विनोद चंद्र पांडेय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed