फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prime Minister inaugurated, Namo Bharat ran from Muradnagar to Modinaga

Ghaziabad News: प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, मुरादनगर से मोदीनगर तक दौड़ी नमो भारत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister inaugurated, Namo Bharat ran from Muradnagar to Modinaga
मुरादनगर/मोदीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरआरटीएस कॉरिडोर के दुहाई से मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन तक 17 किमी लंबे खंड का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कोलकाता से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर मुरादनगर स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को मोदीनगर के लिए रवाना किया। इस ट्रेन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सफर किया। अब यह ट्रेन आठ मार्च सुबह छह बजे से यात्रियों के लिए नियमित रूप से संचालित होगी।
विज्ञापन

मुरादनगर स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद सतपाल सिंह, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, मोदीनगर विधायक डाॅ. मंजू शिवाच, मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई मुरादनगर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। महज आठ मिनट में यह ट्रेन मुरादनगर से मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन तक पहुंच गई।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक बीते 20 अक्तूबर से ही नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया था। अब दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालन शुरू किया गया है। देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर का 34 किलोमीटर लंबा सेक्शन ऑपरेशनल हो गया है। इस सेक्शन में मुरादनगर, मोदीनगर साउथ व नॉर्थ तीन नए स्टेशनों समेत कुल आठ स्टेशन है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि साहिबाबाद से मोदीनगर नाॅर्थ तक का सफर यह ट्रेन महज 24 मिनट में पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रधानमंत्री ने गति से देश को दी प्रगति : हरदीप पुरी
नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आरआरटीएस की यह परियोजना मोदी सरकार की गति से प्रगति का प्रतीक है। 2014 से मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और निरंतर बढ़ता रहेगा। पूरे आरआरटीएस कॉरिडोर पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। नमो भारत नए भारत की प्रगति और सशक्तिकरण का प्रतीक है। स्थानीय सांसद वीके सिंह ने कहा कि नमो भारत ट्रेन न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे एनसीआर के लोगों के लिए बड़ा तोहफा है। लोगों के लिए आवागमन बेहद आसान हो गया है। अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक कि यात्रा सुखद, आरामदायक हो गयी है और जल्द ही यह सेवा दिल्ली से मेरठ तक शुरू हो जाएगी।
------------
आठ मार्च से कर सकेंगे सफर
मोदीनगर। नमो भारत ट्रेन दूसरे चरण में मोदीनगर नॉर्थ तक पहुंच गई अब इसका अगला पड़ाव मेरठ होगा। यह मोदीनगर वासियों को लिए बड़ी सौगात है। मोदीनगर से रोजाना 20 हजार से अधिक लोग गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली सहित एनसीआर के विभिन्न स्थानों का सफर करते है। नमो भारत ट्रेन का संचालन होने से यहां के लोगों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। एनसीआरटीसी के प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने बताया कि उद्घाटन के बाद मुरादनगर से मोदीनगर उत्तर स्टेशन तक यात्री आठ मार्च से ट्रेन में सफर कर सकेंगे। दिल्ली और मेरठ खंड में भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

-------
हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने किया सफर

नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण के उद्धाटन के दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए ट्रेन में यात्रा की। नगर के डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुरादनगर से मोदीनगर नॉर्थ तक सफर किया। यात्रा के दौरान ट्रेन मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन पर रुकी। यहां एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ उत्साह से छात्र-छात्राओं ने सफर किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि नमो भारत ट्रेन में सफर करके बहुत मजा आया, ट्रेन बहुत ही शानदार है।
----------

सफर करने वाले बच्चों की प्रतिक्रिया
नमो भारत ट्रेन संचालन किसी सपने का पूरा होने जैसा है। इस ट्रेन में यात्रा करने की बहुत इच्छा थी। हमारा सौभाग्य है कि हम उद्धाटन पर यात्रा करने को मिला। भविष्य में यह ट्रेन हमारी लाइफ लाइन होगी। - रिद्धी, कक्षा आठ
--------
नमो भारत ट्रेन के बारे में जो सुना था सफर करने उससे कहीं ज्यादा सुखद अनुभव हुआ। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की पहली रैपिड रेल हमारे क्षेत्र में संचालित हो रही है। इससे अब सभी का सफर आरामदायक और सुलभ होगा। - शुभम सिंघल, कक्षा 11
----
सेल्फी लेने का रहा क्रेज

बुधवार को नमो ट्रेन के वर्चुअल उद्धाटन के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों ने नमो ट्रेन, प्लेटफाॅर्म और रेलवे स्टेशन पर जमकर सेल्फी ली। उद्धाटन के कार्यक्रम स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

--------
स्थानीय लोगों की परिचर्चा
मुरादनगरवासियों को आज नमो भारत ट्रेन के रूप में बड़ी सौगात मिली है, जिससे सभी को शहर के जाम से निजात मिलेगी। साहिबाबाद तक के सफर के लिए हमारा अमूल्य समय भी बचेगा।- भूपाल सिंह चौहान, व्यापारी


नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वालों को राहत मिलेगी। लोग कम समय में अधिक दूरी तक सफर हो पायेगा। इससे क्षेत्र वासियों को हाईवे पर लगने वाले जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। - हर्षित गोयल, एडवोकेट

--------

आम जनता के लिए आने जाने के लिए नमो भारत ट्रेन से अच्छा साधन कोई हो नहीं सकता। इसके जरिए लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। - डॉ. मुकेश शर्मा


--------

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम आभार व्यक्त करते है, हमें खुशी है कि हमारे यहां नमो भारत ट्रेन चलने अच्छे वातारण में सफर कर सकेंगे। शहर से बाहर नौकरी पर जाने वाले समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। - तेजिवंदर सिंह टोनी, गुरूद्वारा मार्केट धेदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed