फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pressure of the agreement, threatening to viral photos

समझौते का दबाव, फोटो वायरल करने की धमकी

Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
pressure of the agreement, threatening to viral photos
इंटरनेट टेरररिज्म - फोटो : अमर उजाला

अपहरण में नामजद युवक ने समझौता नहीं करने पर युवती के अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी है। इसके चलते युवती और उसका परिवार दहशत में है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को सुहाना गांव से एक युवती का अपहरण हो गया था। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक और उसके परिजनों पर युवती का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को बरामद कर युवक व उसके परिजनों को जेल भेजा था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जमानत पर है और मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने पर आरोपी युवक ने युवती के अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी है। सीओ ने बताया कि युवती के पिता ने बुधवार को शिकायत दी है। इस पर निवाड़ी एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed