Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   President honors Mayor and Municipal Commissioner for strong performance in cleanliness survey

Ghaziabad News: स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने महापौर और नगरायुक्त को किया सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
President honors Mayor and Municipal Commissioner for strong performance in cleanliness survey

विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद ने प्रदेश के अन्य शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनने पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में गाजियाबाद नगर निगम को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को यह पुरस्कार प्रदान किया। नगर निगम के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब राष्ट्रपति ने निगम के शीर्ष पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है।
समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहे। प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर दोनों मंत्रियों ने नगर निगम की टीम और शहरवासियों की सराहना की। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार और मुख्य अभियंता (निर्माण) नरेंद्र कुमार चौधरी सहित निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गाजियाबाद ने पिछले तीन सर्वेक्षणों में अपनी रैंकिंग में लगातार सुधार किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में शहर 19वें स्थान पर था। इसके बाद 2024-25 में 11वें स्थान पर पहुंचा और अब 2025-26 में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने इस उपलब्धि का श्रेय शहरवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की ओर से कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक मुक्त अभियान को अपनाने से यह सफलता मिली है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सफाई मित्रों और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की टीम की मेहनत को इसका आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन समय पर सफाई, नियमित कूड़ा उठान और कचरे का उचित निस्तारण शहर को प्रदेश में पहले स्थान पर लाने की मुख्य वजह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed