{"_id":"58b327b84f1c1bcd568311b5","slug":"pregnant-woman-s-death-the-family-members-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
संजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर में सात माह की एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजयनगर में रहने वाली संजू (27) की पांच साल पहले माता कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र से शादी हुई थी। सात माह की गर्भवती संजू के दो जुड़वां बेटियां हैं। पति सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को संजू में पेट में दर्द हुआ था।
इसके बाद उसे विजयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजू की हालत बिगड़नेे पर डाक्टरों ने रविवार तड़के उसे एक अन्य निजी अस्पताल के रेफर कर दिया था। सुरेंद्र का कहना है कि जब वह संजू को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शनिवार को ही डाक्टर ने संजू का अल्ट्रासाउंड कराया था। इसमें गर्भस्थ बच्चे की मौत होना आया था। इसके बावजूद डाक्टरों ने उसका ऑपरेशन नहीं किया, जिससे सेफ्टिक फैल गया।
परिजनों का कहना है कि इसी कारण संजू की मौत हो हुई डाक्टरों ने उन्हें गुमराह किया और अपनी लापरवाही छिपाने के लिए उन्होंने संजू को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने रविवार सुबह विजयनगर स्थित अस्पताल के बाहर हंगामा किया है।
परिजनों ने डाक्टरों के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है। वहीं एसएचओ विजयनगर नीरज कुमार का कहना है कि परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मामला अस्पताल और डाक्टरों से जुड़ा है।
लिहाजा इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखकर जांच कराने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।