फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant woman s blood soaked body found in Khoda Ghaziabad

बेरहम पति: खून से लथपथ पड़ा था गर्भवती का शव, पास में रो रही थी मासूम बेटी; सवाल- आखिर चांदनी को क्यों मारा?

Mon, 16 Feb 2026 06:59 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 06:59 PM IST
सार

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका बिहार के नालंदा की मूल निवासी थी और कुछ दिन पहले ही पति विपिन केवट व डेढ़ साल की बेटी के साथ यहां रहने आई थी। 

विज्ञापन
Pregnant woman s blood soaked body found in Khoda Ghaziabad
खोड़ा में गर्भवती महिला का खून से लथपथ मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र के नवनीत विहार स्थित मकान में चार माह की गर्भवती महिला का खून से लथपथ शव मिला है। पड़ोसियों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को बुलाया। मृतका की शिनाख्त बिहार के नालंदा की मूल निवासी चांदनी देवी (22) के तौर पर हुई है। वह कुछ दिन पहले ही पति विपिन केवट और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ खोड़ा में रहने आई थी।

विज्ञापन

मामला 15 फरवरी की देर रात का है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात नवनीत विहार निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे तब शिकायतकर्ता ने बताया कि देर रात विपिन केवट कमरा खुला छोड़कर घर से कहीं चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक उसके न लौटने पर और कमरे से बच्ची की आवाज न आने पर वह घर में पहुंचे। कुंडी खुली हुई थी। दरवाजा खोलते ही जमीन पर चांदनी देवी का शव पड़ा मिला। मौके पर खून भी था और दुर्गंध भी आ रही थी। वहीं पर उसकी बच्ची भी बैठी थी। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों का पता लगाया। वहीं चांदनी के पिता सुनील केवट ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण पता चल पाएगा। दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed