फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant woman accuses husband and in-laws of assault

Ghaziabad News: गर्भवती महिला ने पति, ससुराल पक्ष पर हमला करने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman accuses husband and in-laws of assault
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला जमीदारान मुसलमानान निवासी गर्भवती महिला अनुशा ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर पिटाई, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अनुशा ने बताया कि 26 जून की शाम करीब छह बजे उसका पति उवेश उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उवेश ने उसको पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला तहस्सुम के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि 27 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे उवेश अपनी बहनों हनी, फिजा और उमश के साथ बहनोई नासिर को लेकर उसके घर पहुंचा। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसके पेट पर भी घूंसे मारे गए, जिससे उसे चोट आई हैं। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed