फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pratap Vihar plant remained closed for five hours due to low water in Ganga canal

Ghaziabad News: गंग नहर में पानी कम होने से पांच घंटे बंद रहा प्रताप विहार प्लांट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pratap Vihar plant remained closed for five hours due to low water in Ganga canal
साहिबाबाद। गंग नहर में जल स्तर घटने से रविवार सुबह पांच घंटे तक प्रताप विहार प्लांट बंद कर दिया गया। इस वजह से इंदिरापुरम और वसुंधरा इलाके में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हुई। नगर निगम ने पहले से स्टोर किए गए गंगाजल से आपूर्ति की। कई जगहों पर लोगों को कम प्रेशर से गंगाजल आपूर्ति हुई। नोएडा के लिए गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिंचाई के लिए रजवाहों में पानी छोड़े जाने के चलते रविवार सुबह करीब आठ बजे गंगनहर में जल स्तर घट गया। प्रताप विहार स्थित 120 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट को मिलने वाला पानी कम हो गया। इसलिए इसके तीन में से एक पंप को बंद करना पड़ा। करीब पांच घंटे पंप बंद रहा। जलस्तर सामान्य होने के बाद प्लांट को शुरू किया गया। सुबह के समय प्लांट बाधित होने के चलते इंदिरापुरम के अभयखंड, न्याय खंड और नीति खंड और वसुंधरा के इलाकों में नगर निगम ने स्टोर किए हुए गंगाजल से आपूर्ति की। कई इलाकों में कम प्रेशर के चलते पर्याप्त गंगाजल नहीं मिला।
विज्ञापन

वर्जन
सुबह में गंगनहर का जल स्तर घटा था। स्तर कम होने के चलते एक पंप बंद कर दिया गया था। इसके बाद आपूर्ति सामान्य हो रही है। - मुकेश कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed