{"_id":"57c732434f1c1b386e2cb7ab","slug":"power-supply-was-disrupted-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिजली आपूर्ति भी हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिजली आपूर्ति भी हुई ठप
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए में बुधवार को बारिश ने बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। बारिश की वजह से हुए फॉल्ट के चलते लोगों को पांच से छह घंटे बिना बिजली के जूझना पड़ा। कई कालोनियों में तो शाम को बिजली सप्लाई सुचारु हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विक्रम एंक्लेव सबस्टेशन पर बनी ट्रंच (केबल डालने के लिए बनाई गई नाली) में पानी भर जाने की वजह से गरिमा गार्डन, विक्रम एंक्लेव, तुलसी निकेतन, डीएलएफ आदि की सप्लाई बंद हो गई। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई प्रभावित रही।
वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित सबस्टेशन को आने वाली लाइन में सुबह आठ बजे फॉल्ट आ गया, जिससे सेक्टर-2, 4, 6, 10, 12 और 14 की बिजली गुल हो गई। करीब दो बजे सप्लाई सुचारु हुई।
विज्ञापन
अर्थला स्थित सबस्टेशन के वीसीबी मशीन में सुबह सवा आठ बजे फॉल्ट आ गया। करीब 11 बजे बारिश रुकने के बाद फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया गया। शाम चार बजे फॉल्ट ठीक कर सप्लाई सुचारु की गई।
सुबह दस बजे मोहन नगर सबस्टेशन में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिससे दोपहर दो बजे तक ठीक किया जा सका। इंदिरापुरम में भी बारिश की वजह से ट्रंच लाइन में पानी भर गया, इसकी वजह से 33केवीए की लाइन में कई जगह फॉल्ट आ गए, जिन्हें शाम तक ठीक किया जा सका।
सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सप्लाई प्रभावित रही। अधीक्षण अभिंयता एमसी शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते कई जगह फॉल्ट आ गए थे, जिन्हें ठीक करने में समय लग गया। फॉल्ट की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
वसुंधरा और मोहन नगर जोन में नहीं मिला पानी
टीएचए की कई कालोनियों में बुधवार को लोग पानी की किल्लत से परेशान रहे। कालोनियों में मात्र 20 से 45 मिनट ही पानी की सप्लाई हुई। लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। कई जगह बिजली नहीं होने की वजह से लोग पानी नहीं भर सके।
वसुंधरा जोन में सुबह साढ़े छह बजे से पानी की आपूर्ति शुरू हुई। उसके बाद आठ बजे तक पांच से छह बार बिजली गुल हुई। सेक्टर तीन में रहने वाले एसके शर्मा ने बताया कि जब भी बारिश होती है, तो बिजली-पानी की समस्या सामने आती है।
मोहन नगर जोन के शालीमार गार्डन, डीएलएफ, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर में भी बिजली कटौती के चलते मात्र 20 मिनट ही पानी की सप्लाई हुई। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि बारिश के समय सुबह बिजली कटौती के कारण मोटर नहीं चल सकी। इसकी वजह से पानी की सप्लाई करने में दिक्कत हुई।