{"_id":"6abd757bf3d42dff000d67ef","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-13-hours-across-14-wards-in-khoda-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24813-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खोड़ा के 14 वार्डोंं में 13 घंटे तक बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खोड़ा के 14 वार्डोंं में 13 घंटे तक बिजली रही गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा के 14 वार्डों में मंगलवार शाम से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, शाम के समय बिजली गुल होने से उमस और गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई।
लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कई अधिकारियों के फोन नहीं उठे। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। 33 हजार वोल्ट की लाइन में तकनीकी खराबी आने की सूचना है। खोड़ा वार्ड 14 के सभासद सीपी शर्मा ने बताया कि शाम से बिजली नहीं होने के कारण घर के जरूरी काम तक प्रभावित हो गए। उन्होंने कहा कि फॉल्ट की जानकारी देने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने बताया कि इस दौरान वार्ड संख्या 14, 18, 32, 21, 24, 25, 26, 28, 8, 12, 6, 9, 11 व 15 में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, नेहा शर्मा निवासी खोड़ा, ने बताया कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई। जबकि वर्तमान में बिजली की मांग में मौसम की वजह से कमी आई है।
विज्ञापन
टीएचए में भी सात घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
टीएचए नो ट्रिपिंग जोन में शामिल होने के बावजूद यहां के उपभोक्ता बिजली कटौती से बेहद परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले ट्रिपिंग की समस्या इसके बाद अघोषित बिजली कटौती और इसके बाद विद्युत निगम का प्लान शटडाउन रोजाना दिनभर सताता है। इंदिरापुरम निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। सुबह पांच बजे से सात बजे तक दो घंटे इसके बाद ट्रिपिंग से 10 बजे तक परेशान रहे। 11 बजे से एक बजे तक विद्युत निगम ने प्लान शटडाउन के तहत मरम्मत कार्यों के दौरान गर्मी ने सताया। वहीं, राधे श्याम पार्क निवासी डॉ. एससी बंसल ने बताया कि मोहन नगर में एक ही समय पेयजल आपूर्ति होती है। जो सुबह सात बजे से 10 बजे बिजली नहीं होने के कारण नहीं हो सकी। इसके चलते इलाके के लोगों पानी नहीं मिल सका। उन्होंने बताया इसके बाद एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल रही। 12 बजे से प्लान शटडाउन के चलते दो बजे तक बिजली दोबारा से गुल रही। उन्होंने बताया कि दिनभर में करीब छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। वहीं, ऊर्जा निगम जोन तीन मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि कुछ इलाकों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए करीब दो घंटे का प्लान शटडाउन लिया गया। मरम्मत कार्यों को समय से पुरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन