Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power remained out for three hours in several areas, including Indraprastha Colony.

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत कई इलाकों में तीन घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for three hours in several areas, including Indraprastha Colony.
साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत कई इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। वहीं, राजेंद्र नगर, भोपुरा और गरिमा गार्डन में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। बार-बार ट्रिपिंग होने से घरेलू कामकाज और जरूरी कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी आरके बिष्ट ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे बिजली चली गई थी। खासकर छुट्टी वाले दिन बिजली नहीं होने से ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं, स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि लगातार तीन घंटे बिजली कटौती की वजह से बच्चों की पढ़ाई और घर से काम करने वाले लोगों को परेशानी हुई। भोपुरा निवासी मनोज कुमार के अनुसार बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गरिमा गार्डन निवासी एक अन्य उपभोक्ता ने कहा कि शिकायत के बावजूद निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं, इंदिरापुरम के न्यायखंड, अभयखंड, नीतिखंड एक में तीन दिन से रोजाना सुबह दस बजे बिजली चली जाती है। इसके बाद करीब एक घंटे के बाद ही बहाल होती है। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या दूर करने की मांग की है। ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य है। एक-दो जगह छोटे फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed