फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power cut for five hours up to two feet of water on the roads

Ghaziabad News: पांच घंटे गुल रही बिजली...सड़कों पर दो फुट तक पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Power cut for five hours up to two feet of water on the roads
आषाढ़ में हो रही सावन-भादो सी बारिश से बृहस्पतिवार को मुसीबतों की झड़ी लग गई। दिनभर रुक-रुक कर बादल बरसते रहे और बिजली के तारों व ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होते रहे। इसी के साथ कट पर कट लगते रहे। ईद-उल अजाह ( बकरीद) का त्योहार होने के बावजूद इन फाल्ट और ट्रिपिंग की वजह से नो कट जोन में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। दूसरी मुसीबत जलभराव से आई। गली-मोहल्लों से लेकर हाईवे और एक्सप्रेसवे तक पानी से लबालब हो गए। ( ब्यूरो )
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिजली के झटके ईद उल अजाह ( बकरी ) के त्योहार पर भी लगे। सुबह से शाम तक कंट्रोल रूम में फोन घनघनाते रहे। हर दूसरी शिकायत बिजली गुल हो जाने की थी। इसकी वजह रही फाल्ट और ट्रिपिंग। दिनभर में 72 फाल्ट हुए। इन्हें ठीक करने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारी दौड़ते रहे, लेकिन बारिश ने काम में बाधा डाली।
विज्ञापन

कैला भट्ठा, न्यू इस्लामनगर, हिंडन विहार, पुराना बस अड्डा के पीछे वाले इलाकों में चार से पांच घंटे तक की कटौती हुई। सुबह कैला भट्ठा में तारों में स्पार्किंग आने से फॉल्ट आ गया। इसे ठीक करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। यहां के निवासी मोहसीन अलवी ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार बिजली कटौती के चलते त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यू इस्लामनगर निवासी दिलशाद खान ने बताया कि ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ने से आपूर्ति बाधित हुई है। चिपयाना, आदर्शनगर, मिर्जापुर, राहुल विहार, अकबरपुर बहरामपुर, काजीपुरा, जटवाड़ा, मालीवाड़ा, नंदग्राम समेत कई इलाकों में हर एक घंटे में बिजली की ट्रिपिंग हुई। एक बार ट्रिप होने के बाद 15 से 30 मिनट तक बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती
क्षेत्र घंटे

कैला भट्ठा 04
नंदग्राम 05
राजेंद्रनगर 04

विजयनगर 04

बहरामपुर 05
खोड़ा 04

संजयनगर 04
- फॉल्ट आने के चलते कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसे समय रहते सुचारू करा दिया गया। इसके अलावा बारिश में कुछ इलाकों में एहतियाद के तौर पर कुछ देर के लिए आपूर्ति बंद की गई।- नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता
मोदीनगर में सड़क पर उतरे लोग
मोदीनगर। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण हापुड़ मार्ग स्थित गांव गदाना और अन्य कॉलोनियों की दो दिन से आपूर्ति ठप होने के विरोध में बृहस्पतिवार शाम लोगों ने विद्युत सब स्टेशन पर हंगामा किया। अवर अभियंता ने आक्रोशित लोगों को शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने का भरोसा देकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर फुंक गया था। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है।
16 जगह पंप से निकाला पानी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। रुक रुककर चंद घंटे हुई बारिश ने नगर निगम के नालों की सफाई के दावों की कलई खोल दी। महज तीन मिलीमीटर बारिश से हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कें तालाब के रूप में तब्दील हो गईं। ईद पर शहर में हुए जलभराव के कारण सुबह से ही नगर निगम के अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। हालात ऐसे हो गए कि नगर निगम को अवकाश के दिन भी कर्मचारियों को भेजकर 16 स्थानों पर पंप लगाकर सड़कों पर जमा पानी निकालना पड़ा।
सबसे खराब स्थिति एनएच-9 की सर्विस लेन पर लालकुआं, बम्हेटा और विजयनगर बागू के पास भीषण जलभराव हो गया। सर्विस लेन पर करीब डेढ़-दो फुट पानी जमा हो जाने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। लोगों को अन्य रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को अधिक समय लगा। इस दौरान पुलिस को भी व्यवस्था को बनाने में मुश्किल हुई। ------

यहां पंप लगाकर निकालना पड़ा पानी
गोविंदपुरम, पटेल नगर सेकेंड, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, मेरठ रोड तिराहा, साईं उपवन अंडरपास, कालका गढ़ी चौक, सिद्धार्थ विहार, बागू-क्रिश्चयन नगर अंडरपास, कांशीराम आवासीय योजना, गोशाला अंडरपास, अप्सरा बॉर्डर, जीटी रोड पर साईं मंदिर के पास, अर्थला मेट्रो स्टेशन, करहेड़ा नागद्वार, भोपुरा चौक लोनी रोड, जीडीए मार्केट, वसुंधरा एलिवेटेड रोड और बृजविहार में भीषण जलभराव हो जाने के कारण नगर निगम ने टीमों को तैनात किया और पंप के माध्यम से सड़कों से पानी खींचकर निकाला गया। अधिकारी टेंशन में हैं कि बरसात के सीजन के पहले ही दौर में स्थिति ऐसी है तो आगे मूसलाधार बारिश के दौरान हालात और बदतर हो जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन हुआ मुश्किल
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, लोहा मंडी में सड़कों की हालत बेहद खराब है। बीते सप्ताह हुई बारिश का पानी भी अभी सूखा नहीं था कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण जलभराव और ज्यादा हो गया। जर्जर सड़कों पर पानी और मिट्टी की वजह से कीचड़ हो गया। ऐसे में यहां से पंप से भी पानी निकालना संभव नहीं है। इसके कारण यहां मालवाहक वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उद्यमी पंकज शर्मा ने बताया कि निगम की लापरवाही का खमियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। लाखों, करोड़ों इस नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन हालत वैसी की वैसी है।

दो जुलाई तक बारिश का अनुमान
बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई महज तीन मिली मीटर बारिश से हालात बदतर होने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने दो जुलाई तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। 30 जून को 19 मिलीमीटर, एक जुलाई को दो मिलीमीटर, दो जुलाई को 19 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान लगाया है। रात में न्यूनतम 22 और दिन में अधिकतम तापमान 28 से 34 के बीच रहेगा। हवा 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति चलेगी। बारिश की वजह से उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में उमस बढ़ेगी, लेकिन तापमान में गिरावट होेने से गर्मी से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed