{"_id":"6a946fc41f38baee87028c50","slug":"postal-adalat-to-be-held-on-september-3-ghaziabad-news-c-133-1-bul1034-164081-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 3 सितंबर को आयोजित होगी डाक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 3 सितंबर को आयोजित होगी डाक अदालत
विज्ञापन
बुलंदशहर। डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जनपद में तीन सितंबर को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत प्रधान डाकघर परिसर में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल करेंगे।
डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि डाक सेवाओं से संबंधित ऐसी शिकायतें, जिनका निस्तारण पूर्व में जनपद के किसी भी डाकघर में नहीं हुआ है, उन्हें डाक अदालत में रखा जा सकता है। इसके लिए शिकायतकर्ता को दो सितंबर को सुबह 11 बजे तक अपनी शिकायत डाक अधीक्षक कार्यालय में ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से भेजनी होगी।
शिकायत पर डाक अदालत केस लिखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता डाक अदालत के दौरान भी अपनी शिकायत लेकर पहुंच सकते हैं, जो शिकायतकर्ता व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डाक अदालत में शामिल होने की सुविधा दी जाएगी।