{"_id":"5925b80f4f1c1ba93e5368f8","slug":"post-office-smart-mail-will-now-be-available-at-the-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकिया हुआ स्मार्ट, अब समय पर मिलेगी डाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकिया हुआ स्मार्ट, अब समय पर मिलेगी डाक
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Smartron srt.phone
- फोटो : android central
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकिया अब डाक बांटने में हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। उनकी लोकेशन अब मुख्य डाकघर के कंप्यूटर पर बराबर दिखेगी। मुख्य डाकघर के सभी डाकियों को स्मार्टफोन मिलने जा रहा है। मुख्य डाकघर में 19 फोन और सिमकार्ड पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार तक सिमकार्ड के एक्टीवेट होने के बाद शुक्रवार को हर डाकिये को इस दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत योजना का शुभारंभ मुख्य डाकघर से किया जा रहा है। अब कविनगर पोस्ट और अन्य पोस्ट ऑफिस के डाकियों को भी यह सुविधा दी जाएगी। सिम के एक्टीवेट होने पर स्मार्टफोन लेकर डाकिए पोस्ट डिलीवर करने जाएंगे।
विज्ञापन
फोन में जीपीएस के जरिए जहां डाकिये की पल-पल की लोकेशन मिलेगी, वहीं डाक व पार्सल डिलीवरी के बाद डाकिये मोबाइल पर डाउनलोड एप के जरिए रिसीवर से डिजिटल हस्ताक्षर कराएंगे। इसके साथ ही डिलीवरी स्टेटस डाक विभाग की साइट पर अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल, मनी आर्डर सहित आदि की डिलीवरी पर हस्ताक्षर कराने होंगे, इसके साथ ही डिलीवरी पाने की आईडी भी चेक की जाएगी।