फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Positive thinking is necessary to be happy

प्रसन्न रहने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Positive thinking is necessary to be happy
वेबिनार में भाग लेते योगाचार्य - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शुक्रवार को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में \"प्रसन्नचित कैसे रहें\" विषय पर ऑनलाइन गोष्टी का आयोजन किया। योग गुरु आचार्य प्रेम भाटिया ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच से प्रसन्नचित रहा जा सकता है। जीवन को प्रतिदिन उल्लासमय बनाये और प्रातः काल उठकर ईश्वर का धन्यवाद करें। हमें सदैव आभारी रहना चाहिए जिससे जिंदगी सरल और आसान हो जाती है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि परमात्मा के प्रति आस्था व दृढ़ विश्वास प्रसन्नचित्त रहने का सर्वोत्तम माध्यम है। यदि हम अपने कार्य ईश्वर के प्रति समर्पित होकर करेंगे तो तनाव नहीं होगा। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि सदा हंसते मुस्कराते हुए जिंदगी गुजारिये। यही सुखमय जीवन जीने का तरीका है।प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने गोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि हम दैनिक कार्य प्राथमिकता के आधार पर तय कर कार्य शुरू करें इससे कार्य भी अधिक होगा व प्रसन्नता भी मिलेगी। अध्यक्षता आर्य नेता यशपाल आर्य ने की उन्होंने हास्य योग करवाया। इस दौरान यशोवीर आर्य,गीता गर्ग,देवेन्द्र गुप्ता,आनंदप्रकाश आर्य,ओम सपरा,मृदला चौटानी,सुदेश डोगरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed