{"_id":"57f69c074f1c1b666d27024a","slug":"porn-site-link-sent-facebook-students-came-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर भेजा पोर्न साइट का लिंक, छात्राएं पहुंचीं थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर भेजा पोर्न साइट का लिंक, छात्राएं पहुंचीं थाने
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
SD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर किसी अज्ञात आईडी द्वारा पॉर्न साइट का लिंक भेजे जाने पर दो छात्राएं बृहस्पतिवार को थाने पहुंचीं। उन्होंने शिकायत कर इस बारे में परिजनों से न बताने की पुलिस से गुहार लगाई है।
शालीमार गार्डन निवासी छात्राएं बीए के बाद कंपीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। दोनों एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती हैं। बृहस्पतिवार को दोनों छात्राएं साहिबाबाद थाने पहुंची। दोनों ने तहरीर दी कि उनके फेसबुक अकाउंट पर एक अज्ञात आईडी से तीन दिन पहले एक लिंक भेजा गया।
उन्होंने गलती से लिंक पर क्लिक किया तो पोर्न साइट खुल गई। लिंक को डिलीट किया तो वह उनके सभी फेसबुक फ्रेंड्स के पास पहुंच गया। छात्राओं ने बताया कि उनके फेसबुक फ्रेंड्स ने कॉल कर उन्हें बताया कि उनकी आईडी से यह लिंक भेजा गया है।
विज्ञापन
परेशान छात्राओं ने पुलिस से अपील की कि केस के संबंध में उनके परिजनों को न बताएं। एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही लिंक भेजने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
- परिजनों को बताया तो उन्होंने भी डांटा
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पहले अपने परिजनों से की थी मगर उन्होंने दोनों को डांटा और फेसबुक उपयोग नहीं करने की हिदायत दे डाली। छात्राओं ने बताया कि पहले भी कई बार इस तरह के लिंक उनके मैसेंजर पर आए हैं।