Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Poor management at women's hospital; no treatment received even after a three-hour wait

Ghaziabad News: महिला अस्पताल में बदइंतजामी, तीन घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिला इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Poor management at women's hospital; no treatment received even after a three-hour wait

विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज की उम्मीद में सुबह अस्पताल पहुंचीं 150 से अधिक महिलाएं ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करती रहीं, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक कई मरीजों का नंबर नहीं आया। लंबी कतार, डॉक्टरों के ओपीडी से नदारद रहने और कर्मचारियों के व्यवहार ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस बीच एक महिला मरीज ने सुरक्षा गार्ड पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया। शिकायत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ और पुलिस बुलानी पड़ी।

अस्पताल में प्रतिदिन 500 से 600 महिलाएं इलाज और टीकाकरण व जांच के लिए पहुंचती हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचीं। कुल्लपुरा निवासी पूजा ने बताया कि वह इलाज कराने आई थीं। करीब तीन घंटे लाइन में इंतजार करने के बाद जब उनका नंबर आया और वह ओपीडी के अंदर पहुंचीं तो सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बाहर जाने को कह दिया। विरोध करने पर गार्ड ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने पिटाई करने का आरोप गार्ड पर लगाया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन



वहीं, हिंडन विहार निवासी रीना ने बताया कि गर्भावस्था का आठवां महीना चल रहा है। वह सुबह 10 बजे से अस्पताल में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं, लेकिन दोपहर एक बजे तक नंबर नहीं आया। लगातार बैठे रहने से उनकी परेशानी बढ़ रही थी। उनका आरोप है कि डॉक्टर भी बीच-बीच में ओपीडी छोड़कर चली जाती हैं। ऐसे में सुबह अस्पताल पहुंचने के बावजूद समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के बाद होगी कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला की शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ऊपर वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए राउंड ले रही थीं। इस कारण कुछ समय के लिए ओपीडी का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed