फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   polygraph test will be conducted on five suspects in MBBS student Lakshmi Gupta murder case

MBBS छात्रा लक्ष्मी हत्याकांड: पॉलीग्राफ से हाथ आएगा कातिल!, CCTV दे रहे मर्डर के संकेत; खिड़की से लटकी थी लाश

Sun, 14 Apr 2024 09:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2024 09:37 PM IST
सार

पुलिस ने कुल छह लोगों के नार्को परीक्षण की अनुमति मांगी थी, जिसमें से लक्ष्मी गुप्ता की एक सहपाठी ने परीक्षण के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी। नार्को से पहले अब पांचों संदिग्धों का पॉलीग्राफ परीक्षण होगा। 

विज्ञापन
polygraph test will be conducted on five suspects in MBBS student Lakshmi Gupta murder case
एमबीबीएस छात्रा लक्ष्मी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग 10 माह पूर्व हुई मेडिकल छात्रा लक्ष्मी गुप्ता हत्या का खुलासा करने में नाकाम मोदीनगर पुलिस को अब वैज्ञानिक पद्धति का सहारा है। लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड में साक्ष्य संकलन में विफल पुलिस अब पांच संदिग्धों का पॉलीग्राफ परीक्षण कराएगी। इससे पहले पुलिस ने हॉस्टल संचालक व नगर पंचायत पतला के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा और उनके बेटे सहित पांच का नार्को टेस्ट करने की अनुमति न्यायालय से ली थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने कुल छह लोगों के नार्को परीक्षण की अनुमति मांगी थी, जिसमें से लक्ष्मी गुप्ता की एक सहपाठी ने परीक्षण के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी। नार्को से पहले अब पांचों संदिग्धों का पॉलीग्राफ परीक्षण होगा। बता दें कि लक्ष्मी गुप्ता हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। हत्याकांड की जांच अब एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय कर रहे हैं। एक्सपर्ट क्राइम सीन भी दोहरा चुके हैं, मगर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। जांच जितना आगे बढ़ रही है, पुलिस उतना उलझती जा रही है। पुलिस अभी तक की जांच के आधार पर हत्या या आत्महत्या की पहेली में ही फंसी हुई है। क्योंकि पुलिस हत्याकांड में कोई ठोस साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड प्रदेश की विधान परिषद में भी उठ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
जनपद कन्नौज के छिपरा मऊ निवासी कारोबारी धर्मेन्द्र गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी गुप्ता मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग स्थित दिव्य ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की तृतीया वर्ष की छात्रा थी। लक्ष्मी गुप्ता नगर के सूर्या एन्कलेव स्थित नगर पंचायत पतला के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा के हॉस्टल (पीजी) में रहती थी। बीते वर्ष 15 जून 2023 को लक्ष्मी गुप्ता का शव पीजी के कमरे में रोशनदान से लटका मिला था। मौत से एक दिन पहले ही लक्ष्मी ने नीट की परीक्षा पास की थी। उस समय लक्ष्मी ने फोन पर वार्ता के दौरान परीक्षा परिणाम पर परिजनों के साथ खुशी झासा की थी। इसके एक दिन बाद हुई लक्ष्मी की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूटा था। पुलिस शुरू में तो घटना को खुदकुशी मान रही थी। परिजनों ने खुदकुशी को नकारते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। मृतका का विसरा भी सुरक्षित किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हत्या की ओर इशारा कर रही थी। हत्याकांड के खुलासे में थाना पुलिस के विफल होने पर मामले की जांच एसीपी मोदीनगर को दी गई थी। 

विज्ञापन

क्या है पॉलीग्राफ परीक्षण
विशेषज्ञों के अनुसार पॉलीग्राफ परीक्षण इस धारणा पर आधारित है कि जब कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा होता है तो शारीरिक प्रतिक्रियाएं (दिल की धड़कन, सांस लेने में बदलाव, पसीना आना आदि) शुरू हो जाती हैं। पूछताछ के दौरान कार्डियो-कफ या सेंसेटिव इलेक्ट्रोड जैसे उपकरण व्यक्ति से जुड़े होते हैं और रक्तचाप, नाड़ी, रक्त प्रवाह आदि को मापा जाता है। प्रत्येक प्रतिक्रिया को एक संख्यात्मक मान दिया जाता है कि क्या व्यक्ति सच बोल रहा है, धोखा दे रहा है, या वह अनिश्चित है।

थर्ड डिग्री का नरम विकल्प माना जाता है पॉलीग्राफ परीक्षण
विशेषज्ञों की माने तो न पॉलीग्राफ और न ही नार्को परीक्षण वैज्ञानिक रूप से सौ प्रतिशत सफल साबित हुए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में भी यह विवादास्पद बने हुए हैं। हालांकि, जांच एजेंसियां इन्हें प्राथमिकता देती है, क्योंकि संदिग्धों से सच्चाई उगलवाने के लिए इन्हें 'थर्ड डिग्री' के 'नरम विकल्प' के रूप में देखा जाता है।

लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड में संदिग्धों के नार्कों परीक्षाण से पहले पॉलीग्राफ कराना होगा। न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति के बाद लैब से तारीख लेकर संदिग्धों का पॉलीग्राफ परीक्षण कराएगा जाएगा। -विवेकचंद यादव, डीसीपी ग्रामीण जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed