फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Politics heats up over controversial posters of SP supremo Akhilesh Yadav

Ghaziabad News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विवादित पोस्टरों पर गरमाई सियासत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up over controversial posters of SP supremo Akhilesh Yadav
गाजियाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर शहर और मोदीनगर में लगाए गए विवादित पोस्टरों ने बुधवार को जिले की सियासत गरमा दी। सुबह पोस्टरों की तस्वीरें सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के अंदर जाने को लेकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने सभी स्थानों से पोस्टर हटवा दिए हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इन्हें किसने लगवाया था।
विज्ञापन



मंगलवार रात शहर के आंबेडकर मार्ग, न्यू गांधी नगर और भटिया मोड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। बुधवार सुबह इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सामने आईं। जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर हटवा दिए गए। पोस्टरों में अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया था। पोस्टर पर सबको गोली सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान जैसे शब्द लिखे गए थे। इनमें अखिलेश यादव के कथित बयानों और विभिन्न विवादों का उल्लेख करते हुए उन पर सीधे आरोप लगाए गए। पोस्टरों में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव के कथित बयान का भी जिक्र किया गया था। इसके अलावा ब्राह्मण और वैश्य समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और स्वर्ण जाति के लिए अपशब्द लिखे जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन




सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने बताया कि प्राप्त तस्वीरों और जियो टैग लोकेशन के आधार पर शहर के कई स्थानों और मोदीनगर में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिली है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन्हें किस व्यक्ति, संस्था, संगठन या विज्ञापन एजेंसी ने तैयार कराया और लगवाया। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पोस्टर लगाने के लिए संबंधित प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। उन्होंने पुलिस से जांच कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फैसल हुसैन ने आरोप लगाया कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और इसी वजह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टर हटवा दिए गए हैं और उन्हें लगाने वालों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। धरने में जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग, सिकंदर यादव, विशाल वर्मा, महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार त्यागी, युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमन यादव, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, ताहिर हुसैन, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed