फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Polished pulses being sold in a market in Ghaziabad

सेहत से खिलवाड़: बाजार में बेची जा रही पॉलिश से चमकदार की गई दाल, मसालों में भी पाई गई मिलावट

Fri, 07 Apr 2023 12:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2023 12:43 AM IST
सार

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 में खाद्य पदार्थ के 838 नमूने जांच को भेजे थे। मार्च में 2022-23 व अन्य वर्ष की 1105 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 156 खाद्य पदार्थ के नमूने लेबल के कारण फेल हुए हैं।

विज्ञापन
Polished pulses being sold in a market in Ghaziabad
दाल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

गाजियाबाद में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर दालों पर पॉलिश कर चमकदार बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 में दाल से 27 नमूने जांच को भेजे गए, इनमें से छह नमूने फेल पाए गए हैं। चार नमूनों मेंं दाल पर पॉलिश पाई गई है, जबकि दो में कीड़े मिले हैं।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 में खाद्य पदार्थ के 838 नमूने जांच को भेजे थे। मार्च में 2022-23 व अन्य वर्ष की 1105 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 156 खाद्य पदार्थ के नमूने लेबल के कारण फेल हुए हैं। 264 के मानकों में कमी पायी गई है। 594 नमूने फेल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस दुकान से लिए गए दाल के नमूने फेल हुए हैं, उनके खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के मुताबिक दूध से निर्मित खाद्य सामग्री में रिफाइंड व वनस्पति घी की मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन


मसालों में भी पाई गई मिलावट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मसालों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 39 नमूनों में मिलावट पाई गई। मिर्च और हल्दी के नमूनों में रंग मिलाया हुआ पाया गया, जबकि अन्य मसालों में कूड़ा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022-23 में भेजे गए नमूने

खाद्य पदार्थ नमूने फेल
पनीर 115 119
दूध 153 85
घी 25 19
मिठाई 42 16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed