{"_id":"67366a60e8ed245e250dd744","slug":"polio-dose-will-be-administered-to-seven-lakh-children-from-december-8-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-510862-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ दिसंबर से सात लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ दिसंबर से सात लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
गाजियाबाद। आठ दिसंबर से जिले में सात लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान एक सप्ताह चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस समय जिले में पोलियो का कोई केस नहीं है। एहतियात के तौर पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिमाह दो सैंपल लिए जाते हैं। हालंकि पिछले पांच वर्षों में सीवेज में पोलियो वायरस नहीं मिला है।
डॉ. नीरज ने बताया कि इस बार सात लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। पहले दिन सभी बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके बाद डोर-टू-डोर, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर जाकर शून्य से पांच साल के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान को लेकर शासन स्तर से भी पर्यवेक्षक भी नियुक्त रहेंगे, जो अभियान के दौरान हर स्थिति पर नजर रखेंगे।