Jantar Mantar Protest: गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद को दिल्ली जाने से रोका, समर्थकों को किया नजरबंद
गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद को दिल्ली के जंतर मंतर जाने से रोक दिया है। प्रदर्शन के लिए अगुवाई करने वाली उदिता त्यागी को नजरबंद किया गया है।
विस्तार
गाजियाबाद पुलिस ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डसना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद को दिल्ली जाने से रोक दिया है। वहीं यति के समर्थकों को नजरबंद किया गया है। यति ने आज जंतर मंतर पर धरना देने का एलान किया था। यह धरना जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर अरशद मदनी के धरने के विरोध में बताया गया। मदनी अपने समर्थकों के साथ वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।
प्रदर्शन के लिए अगुवाई करने वाली उदिता त्यागी को नजरबंद कर लिया गया है। उदिता त्यागी जिनको उनके घर के अंदर नजरबंद किया गया है। उनका कहना है कि हमें अपने ही देश में अपनी बात शांतिपूर्वक रखने की आजादी नहीं है। वहीं मदनी सहित उनके साथी लाखों की संख्या में जंतर-मंतर पर एकत्र हैं।
डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद और उनके समर्थकों को वेव सिटी और मसूरी थाना पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। यति नरसिंहानंद ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुस्लिम समुदाय की वक्फ बोर्ड के विरोध में हो रही सभा में शामिल होने की घोषणा की।
जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें डासना देवी मंदिर में और उनके कुछ समर्थकों को घरों में नजर बंद कर लिया है। डासना देवी मंदिर की प्रवक्ता उदिता त्यागी ने बताया कि जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर मौलाना अरशद मदनी के आह्वान पर हजारों लोग जंतर-मंतर पर शामिल होने के लिए निकले, इन्हें पुलिस ने नहीं रोका गया। इस सभा का विरोध करने वाले यति नरसिंहानंद और उनके समर्थकों के आवासों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: पति ने उठाया खौफनाक कदम: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दिल दहला देगी सादिया की ये दर्दभरी दास्तान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.