{"_id":"67d788cb650e0a1b5c021dca","slug":"woman-sadiya-accused-her-husband-of-pouring-petrol-on-her-and-setting-her-on-fire-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने उठाया खौफनाक कदम: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दिल दहला देगी सादिया की ये दर्दभरी दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने उठाया खौफनाक कदम: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दिल दहला देगी सादिया की ये दर्दभरी दास्तान
Mon, 17 Mar 2025 07:59 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:59 AM IST
सार
लोनी एसीपी सिद्वार्थ गौतम ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि घटना के समय वह घर में नमाज पढ़ रहा था।
विज्ञापन
महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रविवार रात महिला सादिया ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 40 फ़ीसदी से भी अधिक आग में झुलसी सादिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। महिला के भाई ने लोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मूलरुप से गांव आसरा जिला बागपत में रहने वाली सादिया की शादी 2019 में आरिफ निवासी मोहाली पानीपत के साथ हुई थी। सादिया के भाई सलमान ने बताया कि बहन और आरिफ लोनी के मुस्ताबाद कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों की पांच वर्षीय बेटी हुमा, जुड़वा बच्चे फातिमा और मोहम्मद 17 माह है।
विज्ञापन
सादिया ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी की हुई है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा है। आरिफ पूर्व में मस्जिद में इमाम का काम करता था। झगड़े को लेकर दंपति पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों अपने घर आ गए। घर आने के बाद फिर से दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
सादिया ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद उनके पति ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बूझकर पुलिस की घटना की जानकारी दी। आग लगने से सादिया गंभीर रूप से घायल हो गई। सादिया को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सादिया को 40 फ़ीसदी से भी अधिक झुलस ने की बात कही है।
सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। मामले में सादिया के भाई सलमान ने आरिफ पर बहन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। लोनी एसीपी सिद्वार्थ गौतम ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि घटना के समय वह घर में नमाज पढ़ रहा था।