{"_id":"68161d4cbfe3151ad304569d","slug":"police-station-in-mussoorie-arrested-afzal-who-had-kidnapped-a-6-year-old-student-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफजाल का अनोखा शौक: बच्ची का अपहरण कर ले गया हरिद्वार, दो दिन तक घुमाया; फिर थ्री व्हीलर में बिठाकर हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजाल का अनोखा शौक: बच्ची का अपहरण कर ले गया हरिद्वार, दो दिन तक घुमाया; फिर थ्री व्हीलर में बिठाकर हुआ गायब
Sat, 03 May 2025 07:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 07:13 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां आइसक्रीम बेचने वाले अफजाल ने बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे लेकर हरिद्वार पहुंचा और दो दिन घुमाने के बाद मसूरी के एक थ्री व्हीलर में बिठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अफजाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व 6 वर्षीय छात्र का अपहरण करने वाले अफजाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही जेल भेजा गया है। पूर्व में भी बच्चों के अपहरण के कई मुकदमों में जेल जा चुका है। जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी तभी शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बच्चे का अपहरणकर्ता अफजाल पुत्र अब्दुल रहमान मूल निवास ग्राम दौताई गढ हापुड यूपी दिल्ली बॉर्डर पर खड़ा हुआ है। कहीं भागने की फिराक में किसी का इन्तजार कर रहा है।पुलिस ने छात्र इब्राहिम के अपहरण मामले में वांछित चल रहे आरोपी अफजाल को यूपी-दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है पांच भाइयों में उसकी शादी नहीं हुई है सभी भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहकर मजदूरी करते हैं। उसने बताया कि पिछले एक माह से वह मसूरी में रहकर आइसक्रीम की ठेली पर गली मोहल्लों में आइसक्रीम बेच रहा था। मंगलवार की शाम वह जाफर कॉलोनी में आइसक्रीम बेचने गया वहां से उसने 6 वर्षीय बच्चे को बिना किसी से बताये बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया, आइसक्रीम की ठेली को सलीम पुत्र इलियास निवासी अजीज नगर मसूरी की आइसक्रीम फैक्ट्री में खड़ी कर दी और वहीं से थ्री व्हीलर से हापुड चला गया तथा हापुड से ट्रेन द्वारा हरिद्वार चला गया था।
विज्ञापन
हरिद्वार में उसने इब्राहिम को दो दिन घुमा फिराकर बृहस्पतिवार को हरिद्वार से ट्रेन द्वारा गाजियाबाद आकर बच्चे को पुराने बस अड्डे के पास लाकर मसूरी के लिये थ्री व्हीलर में बिठाकर चला गया। पुलिस के अनुसार अफजाल पर 2006 में थाना भजनपुरा दिल्ली क्षेत्र से एक बच्चे को अपहरण करने का मामला दर्ज है तथा 2013 में थाना गोकुलपुरी दिल्ली क्षेत्र से भी बच्चा अपहरण करने का मुकदमा पंजीकृत है और 2023 में जनपद हापुड कोतवाली देहात से भी एक बच्चा अपहरण कर ले गया था।
इन तीनों मामलों में वह जेल गया था। थाना गोकुलपुरी दिल्ली मामले में उसे न्यायालय से सजा हो गई थी जबकि सभी मुकदमों में उसकी जमानत हुई है। पुलिस के अनुसार, यह एक साइको किस्म का व्यक्ति है जो बच्चों को ले जाकर घुमा फिराकर छोड़ देता है। एसीपी ने बताया कि अफजाल पर दिल्ली के थानों में बच्चा अपहरण करने के दो मामले और एक हापुड तथा एक मसूरी में मामले पंजीकृत हैं,अन्य अपराधिक इतिहास की पुलिस जानकारी कर रही है।