{"_id":"6a651d05423303ed960039f3","slug":"police-reached-delhi-and-gurugram-in-search-of-the-accused-involved-in-the-murder-of-a-restaurant-operator-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21885-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेस्तरां संचालक के हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली और गुरुग्राम पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेस्तरां संचालक के हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली और गुरुग्राम पहुंची पुलिस
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद) । हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में रेस्तरां संचालित करने वाले अमित सैनी की हत्या के दो आरोपी विनय और सागर की तलाश में पुलिस टीमें दिल्ली और गुरुग्राम पहुंच चुकी हैं। सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम को आरोपियों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद हत्याकांड के कई राज से पर्दा उठेगा। वहीं रेस्तरां संचालक अमित के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
शीतला माता मंदिर में रेस्तरां संचालित करने वाले अमित सैनी को उन्हीं का प्रतिद्वंदी व बचपन का दोस्त विजय शर्मा बहाने से गाजियाबाद लेकर 22 जुलाई की शाम आया था। विजय के साथ उसके व्यापारिक साझेदार विनय और रेस्तरां कर्मी सागर भी मौजूद था। इंदिरापुरम क्षेत्र में पहुंचने पर सागर ने गाड़ी की चालक सीट पर बैठे अमित सैनी को कार रुकवाने के बाद गोली मार दी। इसके बाद विजय करीब तीन घंटे तक कार में शव लेकर घूमता रहा। देर रात राहगीरों के डर से उसने खुद पुलिस को कॉल की और अज्ञात लोगों पर गोली मारकर भागने का आरोप लगाया। विजय की घबराहट और मौके से मिले साक्ष्यों को देखने पर पुलिस को शक हुआ। तब विजय से पूछताछ शुरू हुई और हत्याकांड के राज से पर्दा उठा। अमित की हत्या विजय ने इसलिए की क्योंकि अमित की वजह से उसे अपने रेस्तरां का संचालन छोड़ने के लिए मंदिर परिसर के मुख्य ठेकेदार से नोटिस मिला था। इसकी रंजिश में उसने साजिश रची और अमित को मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड विजय को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन बाकी दोनों आरोपी फिलहाल भागे हुए हैं। पुलिस को उनकी लोकेशन संबंधी अन्य सुराग हाथ लगे हैं। टीमें रवाना की गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।