{"_id":"677597c0d36aa1fb95090d34","slug":"police-raids-hookah-bar-two-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-114700-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर दो स्थित व्यावसायिक क्षेत्र में बनी बिल्डिंग के दूसरे तल पर चल रहे हुक्का बार को पुलिस ने छापा मार कर बंद करा दिया। मौके से पुलिस ने हुक्का बार मालिक नोएडा सेक्टर 63 स्थित छिजारसी कॉलोनी निवासी साहिल और प्रबंधक नमन उर्फ प्रांजल को गिरफ्तार किया है।
दोनों ने नए साल से दो दिन पहले ही कमाई के लिए हुक्का बार शुरू किया था। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-2 में हुक्का बार संचालित होने की शिकायत मिली थी। नए साल की रात जब शिकायत की जांच के लिए पुलिस शिकायतकर्ता की बताई जगह पर पहुंची तो हुक्का बार में 24 से भी ज्यादा युवा बैठकर हुक्का पार्टी कर रहे थे।
पुलिस को देखते ही सब भाग निकले। पुलिस ने साहिल खान और नमन उर्फ प्रांजल शुक्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों ही युवक कम पढ़े लिखे हैं। नए साल पर कमाई करने के लिए 28 दिसंबर को दोनों ने हुक्का बार शुरू किया था।