फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police not informed about 34 medicolegal cases made in one month

Ghaziabad News: पुलिस को नहीं दी एक महीने में बने 34 मेडिकोलीगल की सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Police not informed about 34 medicolegal cases made in one month
गाजियाबाद। मुरादनगर सीएचसी पर एक महीने में बनाए गए 34 मेडिकोलीगल की सूचना पुलिस को नहीं दी। यह जानकारी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी तरुण शर्मा द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी में बताया गया है। मारपीट के मामलों में चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है। मामले में शासन स्तर से गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी तरुण कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुरादनगर सीएचसी पर प्रतिदिन औसतन पांच से छह मेडिकोलीगल (चिकित्सकीय परीक्षण) होते हैं। इनमें पुलिस द्वारा करवाए गए मेडिकोलीगल की संख्या औसतन तीन से चार रहती है। दो मेडिकोलीगल चोटिल व्यक्ति या उसके परिजनों के अनुरोध पर किए जा रहे हैं। जिन मामलों में मेडिकोलीगल पुलिस नहीं करवाती है, उनमें अधिकांश की सूचना पुलिस को नहीं दी जा रही है। इस कारण किसी हादसे में घायल या मारपीट का शिकार हुए लोगों को कानूनी सहायता नहीं मिल पा रही है। तरुण कुमार शर्मा ने इसमें भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि जिन मेडिकोलीगल की सूचना पुलिस को नहीं दी जाती, उनमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस काम में बड़ा गिरोह सक्रिय है, इसमें डॉक्टर भी शामिल हैं। इस मामले में उन्होंने सूचना अधिकार के तहत मोडिकोलीगल की जानकारी भी मुरादनगर सीएचसी से ली है। मामले में शासन स्तर से गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधार का कहना है कि अभी इस मामले में कोई निर्देश नहीं आया है। अगर कोई निर्देश आता है तो पूरे प्रकरण की जांच कराने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed