फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police may make arrangements ... Today jam

पुलिस करे इंतजाम...आज लग सकता है जाम

Sun, 22 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police may make arrangements ... Today jam
traffic jam - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन

चुनावी समर में सोमवार का दिन शहर की जनता को टेंशन दे सकता है। दरअसल सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन करने सोमवार को ही कलक्ट्रेट पहुंच सकते हैं।

शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस को खास तैयारी करनी पड़ेगी।भाजपा के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर से अजितपाल त्यागी और मोदीनगर से डा. मंजू सिवाच हवन, पूजा और शंखनाद के बाद जुलूस के रूप में दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अतुल गर्ग के नामांकन से पूर्व घंटाघर रामलीला मैदान में हवन पूजा का आयोजन किया गया है। इसके बाद एक जनसभा और फिर 11 पंडितों द्वारा शंखनाद के बाद अतुल अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी से नंदकिशोर गुर्जर, मोदीनगर से डा. मंजू सिवाच, मुरादनगर से अजितपाल त्यागी के अलावा लोनी से ही बसपा के जाकिर अली और मुरादनगर से सपा के सुरेंद्र मुन्नी भी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।


ऐसे में कलक्ट्रेट में सोमवार को मेले जैसा माहौल रहेगा सुरक्षा इंतजामों के साथ ही पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

बता दें कि मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में ज्यादातर प्रत्याशी सोमवार को ही पर्चा भरने कलक्ट्रेट पहुंच सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी का कहना है कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएसपी को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed