फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police filed a report against the person running the meat shop

Ghaziabad News: पुलिस ने मीट की दुकान चलाने वाले के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police filed a report against the person running the meat shop
साहिबाबाद। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फर्रूखनगर पुलिस चौकी के पीछे मीट की दुकानों पर छापा मारने के बाद पुलिस ने मीट की दुकान चलाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार भी किया है। लोनी विधायक ने मौके पर पहुंचकर मीट की दुकान चलाने वालों को गोली मारने की बात कही थी।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेशचंद ने टीलामोड़ थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सोहनवीर सिंह फर्रूखनगर गांव में गस्त कर रहे थे। जैसे ही वह फर्रूखनगर पुलिस चौकी के पीछे पहुंचे तो देखा कि राजा निवासी गांव फर्रूखनगर मीट का काट रहा था। दुकान पर मक्खियां भिनक रही थीं। दुकान पर गंदगी थी। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीलामोड़ थाने में बृहस्पतिवार को दुकानदार राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लोनी एसडीएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोनी में मीट की खुली दुकानों को लेकर लोनी नगर पालिका और ग्राम पंचायत को पत्र लिखा गया है। लोनी में दुकानें क्यों खुली हैं और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। संबंधित विभाग को लाइसेंस के बिना चलने वाली मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर फर्रूखनगर गांव पहुंचे थे। विधायक ने पुलिस चौकी के पीछे चल रही मीट की दुकानों पर छापा मारा था। विधायक ने एक दुकानदार को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। विधायक का मीट की दुकान चलाने वाले दुकानदारों को मौके से भागने पर गोली मारने की बात कही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलेआम चल रहीं मीट की दुकानें
लोनी विधायक और प्रशासन की टीम ने लोनी और ट्रांस हिंडन इलाकों में मीट की दुकानों पर छाप मारा है। पुलिस ने कई दुकानों को बंद भी कराया। इसके बाद भी लोनी और ट्रांस हिंडन के अलग-अलग इलाकों में खुलेआम मीट की दुकानें चल रही हैं। दुकान चलाने वाले ज्यादातर कारोबारियों के पास लाइसेंस भी नहीं हैं। लोनी के पूजा कॉलोनी, मुस्तफाबाद कॉलोनी, गिरी मार्केट, इकराम नगर, कुरेसी मोहल्ला लोनी मैन बाजार समेत अन्य इलाकों में दुकानें खुली हुई हैं। ट्रांस हिंडन के वैशाली के बिहारी मार्केट, सेक्टर-4, सेक्टर-1, पसोंडा, झंडापुर, खोड़ा, शहीद नगर, भोपुरा समेत अन्य इलाकों में दुकानें खुली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed