फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police cordon, police caught and BJP

घेरा थाना, उलझे पुलिस और भाजपाई

Sat, 16 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police cordon, police caught and BJP
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते क्राइम को लेकर थाना घेरने की कड़ी में भाजपाइयों ने शुक्रवार को थाना लिंक रोड का घेराव किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सीओ उपेंद्र यादव को मंच पर ज्ञापन लेने बुलाया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर भाजपाई हंगामा करते हुए थाने में ही अनशन पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे बाद लौटे सीओ ने थाने में ज्ञापन लिया तो भाजपाइयों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और पूर्व विधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11 बजे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता लिंक रोड थाने का घेराव करने पहुंचे। नेताओं ने आरोप लगाया कि थाने और चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही अपराध हो रहे हैं और पुलिस सो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर लिखने की जगह फरियादियों को चक्कर कटवाए जाते हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलें तो उनके साथ पर्स, चेन की लूट होती हैं। सपा सरकार और पुलिस की शह पर प्रदेश में गुंडाराज कायम है।

इसके बाद भाजपाइयों ने सीओ उपेंद्र यादव को ज्ञापन लेने के लिए बुलाया। सीओ आए तो उन्हें मंच पर बुलाया जाने लगा। इस पर सीओ लौट गए। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने थाने के अंदर हंगामा काटा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ता थाने के अंदर ही अनशन पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक हंगामा जारी रहा। इसके बाद जब सीओ उपेंद्र यादव लौटे और महानगर अध्यक्ष ने उन्हें ज्ञापन सौंपा तब अनशन खत्म हुआ। इस दौरान संजीव शर्मा, पवन रेड्डी, पप्पू पहलवान, अमित राणा, राजेश त्यागी, सलेक त्यागी, अशोक भाटी, हरीश चंद्र शर्मा, विमला रावत, गीता भाटी, आलोक शर्मा, महेंद्र चौधरी, संदीप मावी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- मंच पर एक कार्यकर्ता को बैठाया तो हुई नोंकझोंक
धरने के दौरान मंच पर एक कार्यकर्ता को बैठे देख पार्षद पति भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्यकर्ता कभी बसपा में रहता है तो कभी दूसरी पार्टियों में। इस पर मंच पर बैठे कार्यकर्ता और पार्षद पति के बीच नोंकझोंक भी हुई। हालांकि अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को शांत करवाया।


- महिला कार्यकर्ता को आए चक्कर
कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान अधिक गर्मी के चलते एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गए। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें कार में बैठाया और पानी पिलाया। महिला कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ते देख उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed