फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police confined to the shelters, away from catching the miscreants

Ghaziabad News: पनाहगारों तक सिमटी पुलिस, बदमाश पकड़ से दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police confined to the shelters, away from catching the miscreants
मुरादनगर। पुलिस ने रेलवे रोड पर हुई व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या में शामिल बदमाश को पनाह देने के मामले में मंगलवार को विक्रांत निवासी शोभापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो हत्याओं को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर मोनू को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। बुधवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर दोनों पीड़ित परिवारों की सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल व जिलामंत्री पंकज गर्ग के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्रर से मिला। रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि कि 54 दिन के अंदर रेलवे रोड व उखलारसी में एक ही बदमाश ने दो हत्या कर दी। इसके बाद भी पुलिस हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश को पकडने में नाकाम रही। व्यापारी बॉबी पंडित का कहना है कि रेलवे रोड पर मुकेश गोयल की हत्या के बाद से दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर ग्राहकों ने आना कम कर दिया है। इस दौरान उद्योग व्यापार मंङल के जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, जिला महामंत्री पंकज गर्ग, महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, राजदेव त्यागी, मुकेश भटनागर, मनोज सिंघल, राकेश गोयल, विनोद सिंघल, अमित गर्ग, अजय वर्मा, लोकेश वर्मा, हरिओम गुप्ता, प्रमोद गोयल, रोहित शर्मा, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
एक अप्रैल को उखलारसी में विद्युत ठेकेदार नवीन भारद्वाज और 23 मई को रेलवे रोड पर व्यापारी मुकेश गोयल की गोली मारकर हत्या की गई। दोनों घटना में हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश विशाल चौधरी उर्फ मोनू का नाम सामने आया। नवीन भारद्वाज के परिजनों ने मोनू को नामजद किया था, जबकि मुकेश गोयल की हत्या में पुलिस जांत्के दौरान मोनू का नाम सामने आया।
पीड़ित परिवार मांग रहा डीवीआर
रेलवे रोड पर हुई व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ली थी, जिसमें हत्या की वारदात कैद हो गई थी। व्यापारी के भाई पवन गुप्ता का कहना है कि बार बार मांगने के बाद भी पुलिस डीवीआर नहीं दे रही है।
मोनू पर हत्या, रंगदारी व धमकी की दर्ज है रिपोर्ट
मुरादनगर पुलिस की व्यापारी मुकेश गोयल हत्याकांड में लापरवाही सामने आई है। फरवरी से लेकर मई तक हिस्ट्रीशीटर मोनू पर हत्या, रंगदारी, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके बावजूद व्यापारी मुकेश गोयल को सुरक्षा नहीं दी गई, अब पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के बजाय पनाह देने वालों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर रही है।


व्यापारी ने विवाद के दौरान मांगी थी सुरक्षा
व्यापारी मुकेश गोयल का हिस्ट्रीशीटर से मकान के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। व्यापारी पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। मृत व्यापारी के परिजनों का कहना है कि थाने से कई पुलिसकर्मी मकान पर कब्जा दिलाने गये थे। जबकि मुकेश गोयल ने पुलिस को लिखित शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी। जबकि 10 फरवरी को नोएडा निवासी व्यापारी संदीप कुमार को बंधक बनाकर मोनू ने रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed