{"_id":"68b9f4b7bac2b88d680c152e","slug":"police-caught-the-robber-who-looted-a-jeweler-worth-25-thousand-rupees-after-an-encounter-he-got-injured-after-being-shot-in-the-leg-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107098-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस ने सराफ से लूट करने वाला 25 हजारी लुटेरा मुठभेड़ के बाद पकड़ा,पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस ने सराफ से लूट करने वाला 25 हजारी लुटेरा मुठभेड़ के बाद पकड़ा,पैर में गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्त किया लुटेरा: स्रोत: पुलिस
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने सराफ से लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी लुटेरे को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए घायल लुटेरे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पकड़े गए लुटेरे पर दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डकैती, लूट और हत्या का प्रयास व गैंगस्टर समेत लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए लुटेरे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बीती मई में सराफ से पिस्टल के बल पर लूट की थी। पुलिस दो लुटेरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि बीती मई में भोजपुर क्षेत्र में हापुड़ निवासी सराफ राजीव वर्मा के साथ हुई लूट के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी लुटेरा क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारी के बाद भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान पुलिस बल और स्वाट टीम के साथ लुटेरे की घेराबंदी में लग गए। टीम गांव पलौता-फजलगढ़ चौराहे पर पहुंची तो एक बाइक सवार संदिग्ध दिखा। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल ले गई। पूछताछ में आरोपी शातिर लुटेरा निकला। एसीपी ने पकड़े गए घायल लुटेरा का नाम देवेंद्र पुत्र रामबीर निवासी ग्राम शाहपुर कोटरा थाना पाली मुकिमपुर जनपद अलीगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 सौ रुपये की नकदी, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया। पूछताछ में देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती 13 मई को उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार सराफ से लूट की थी। पुलिस देवेंद्र के साथी लुटेरे प्रवेश गुप्ता व नाजिम को पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। देवेंद्र लगातार फरार चल रहा था। देवेंद्र पर गैंगस्टर के भी दो मामले दर्ज हैं। लुटेरा देवेंद्र गैंगस्टर के मामले में एटा कोतवाली देहात से वांछित था।