फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police busted fake gutkha factory

Ghaziabad News: पुलिस ने नकली गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police busted fake gutkha factory
मोदीनगर में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्टरी
मोदीनगर। थाना पुलिस ने हापुड़ मार्ग क्षेत्र में बखरवा रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर नकली गुटखा और पान मसाला बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आरोपी संचालक सहित तीन लोगों का गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में नकली गुटखा और पान मसला बरामद किया। पुलिस ने गुटखा बनाने वाली मशीन सहित अन्य उपकरण कब्जे में ले लिए। यहां कई नामचीन कंपनियों के ब्रांड की डूप्लीकेसी की जा रही थी। बताया गया कि यहां तैयार किया गया नकली सामान बड़े पैमाने पर उत्तराखंड में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस डूप्लीकेट माल खरीदारों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गुटखा कंपनी दिलबाग प्राइवेट लिमिटेड प्रतिनिधि सिद्घार्थ गौड़ ने जानकारी दी कि नगर के बखरवा मार्ग पर एक किराये के मकान में उनकी कंपनी के ब्रांड की डूप्लीकेसी की जा रही है। सूचना के बाद थाना पुलिस ने उक्त मकान की घेराबंदी कर वहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाकर आरोपियों को दबोच लिया। मौके से दिलबाग तथा विमल पान मसाला के करीब सात हजार पैकेट तथा जर्दा के आठ हजार से अधिक पैकेट, जर्दा की दो बोरी, दो बोरी पान मसाला इसके अलावा पान मसाला व जर्दा के फर्जी स्टीकर व मैग्नीशियम पाउडर तथा तीन सिलाई मशीन व एक पैकिंग मशीन बरामद हुई हैं। आरोपी ने लगभग डेढ़ महीने पहले ही किराये का मकान लेकर नकली माल बनाना शुरू किया था। बताया गया कि मुख्य आरोपी पहले हरियाणा स्थित एक गुटखा बनाने की कंपनी में काम कर चुका है। वहां से नौकरी जाने के बाद आरोपी ने डूप्लीकेट माल बनाने की फैक्टरी लगा ली। एसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार निवासी तिबड़ा रोड तथा दिल्ली स्थित प्रतापनगर के सबौली निवासीं विक्रांत पांचाल और दिल्ली स्थित ज्योति नगर के अशोक नगर निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ कॉपीराइट सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। माल और उपकरण को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed