फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police beaten up sweeper were eating food littered in police post Delhi-Meerut road jammed

गाजियाबाद : खाना खा रहे सफाईकर्मी को पुलिस ने बेरहमी से पीटा तो थाने में भर दिया कूड़ा, दिल्ली-मेरठ हाईवे किया जाम

Thu, 27 May 2021 05:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 27 May 2021 05:55 PM IST
सार

एसडीएम मोदीनगर और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए सफाई कर्मियों को समझाने की कोशिश की। सफाई कर्मी आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Police beaten up sweeper were eating food littered in police post Delhi-Meerut road jammed
गुस्साए सफाईकर्मियों ने दिल्ली-मेरठ हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर गांधी मार्केट में गुरुवार दोपहर दरोगा, सिपाही ने खाना रहे सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर नगर पालिका के गुस्साए सफाईकर्मी कस्बा पुलिस चौकी मोदीनगर थाने पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूड़ा भर दिया। उन्होंने चौकी में तोड़फोड़ कर दिल्ली-मेरठ हाईवे जाम कर दिया। 

विज्ञापन


एसडीएम मोदीनगर और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए सफाई कर्मियों को समझाने की कोशिश की। सफाई कर्मी आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। सिखैड़ा गांव निवासी बिजेंद्र सिंह नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मी है और गुरुवार को कस्बा पुलिस चौकी के पास गांधी मार्केट में ड्यूटी पर था। 
विज्ञापन


दोपहर करीब पौने एक बजे बिजेंद्र अपने साथी के साथी साहिल के साथ जमीन पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी बीच दो दरोगा व सिपाही गश्त करते पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वहां बैठकर खाना खाने पर एतराज कर गाली-गलौज कर डंडे से बिजेंद्र की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने कस्बा चौकी व मोदीनगर कोतवाली के मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सफाईकर्मियों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की। हालांकि, सफाईकर्मी इससे इंकार कर रहे हैं। एसडीएम आदित्य प्रजापति व सीओ ने दो घंटे बाद करीब तीन बजे सफाईकर्मियों को समझाकर जाम खुलवाया और वार्ता के लिए उन्हें थाने ले आए। एक घंटे बाद भी कर्मियों की सुनवाई न होने पर उनका गुस्सा फिर भड़क गया। सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed