फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police beaten up after stone pelting at liquor warehouse vandalism in check post two arrested

गाजियाबाद : शराब गोदाम पर पथराव के बाद पुलिस से की मारपीट, चौकी में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 16 May 2021 02:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 16 May 2021 02:33 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस जब आरोपियों को चौकी लाई तो उन्होंने वहां भी तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों पीले क्वार्टर लोहिया नगर निवासी दिपेश उर्फ अक्षय चौधरी और सदरपुर गांव निवासी मोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया।

विज्ञापन
Police beaten up after stone pelting at liquor warehouse vandalism in check post two arrested
arrest - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट की लोहियानगर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को नशे में धुत युवकों ने उत्पात मचाया। आरोपियों ने पहले चौकी के पास शराब गोदाम पर पथराव किया और फिर गोदाम के गेट पर मिनी टेंपो में तोड़फोड़ की। टेंपो चालक विनोद को भी बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस जब आरोपियों को चौकी लाई तो उन्होंने वहां भी तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों पीले क्वार्टर लोहिया नगर निवासी दिपेश उर्फ अक्षय चौधरी और सदरपुर गांव निवासी मोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन


लोहियानगर पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि शुक्रवार को वह कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिसबल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। वह मेरठ रोड ओद्यौगिक क्षेत्र स्थित शराब गोदाम पर पहुंचे तो वहां नशे में धुत एक युवक शराब गोदाम के गेट पर नंदग्राम निवासी विनोद से मोबाइल मांग रहा था। विनोद द्वारा मोबाइल देने से मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी युवक के दो साथी भी वहां आ गए। वह दोनों भी नशे में थे। पुलिस के समझाने के बावजूद आरोपियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे करीब 150 लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ को आता देख आरोपियों ने गोदाम और भीड़ पर पथराव कर दिया। उन्होंने ईंट-पत्थर बरसाकर विनोद के मिनी टेंपो का शीशा तोड़ दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस से बोले आरोपी- हमें जानते नहीं हो, जेल में सड़वा देंगे
लोगों की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़कर चौकी लाया गया। आरोपियों ने वहां भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। चौकी का मेनगेट क्षतिग्रस्त करते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज व मारपीट की। आरोपियों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर पुलिसकर्मियों को ही झूठे केस में फंसाकर जेल में सड़ाने की धमकी दी।

कुत्ते के साथ घूम रहे थे आरोपी, नहीं लगाया था मास्क
पुलिस का कहना है कि आरोपी बिना मास्क लगाए अपने पालतू कुत्ते के साथ घूम रहे थे। घटना के बाद विनोद ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अपने कुत्ते से उसे कटवाया भी था। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पीले क्वार्टर लोहिया नगर निवासी दिपेश उर्फ अक्षय चौधरी और सदरपुर गांव निवासी मोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनका तीसरा साथी तुषार निवासी लोहिया नगर मौके से भागने में कामयाब हो गया।

आरोपियों पर 14 धाराओं में दर्ज हुआ केस
एसएचओ सिहानी गेट का कहना है कि लोहियानगर चौकी इंचार्ज ब्रज किशोर गौतम की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ 14 संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिनमें कोरोना महामारी अधिनियम, पुलिसकर्मी से मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालना, पत्थरों से हमला करना, तोड़फोड़ करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, पुलिसकर्मियों को झूठे केस में फंसाकर जेल में सड़ाने की धमकी देना और 7 सीएलए एक्ट आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed